#KaraaraTaana: अगर सलमान फिल्म को सीरियसली नहीं ले रहे होते तो....
सलमान खान हर नए एक्टर के लिए एक मिसाल हैं। और हर एक्टर उन्हें फॉलो करने की कोशिश करता है। हर नया एक्टर उनके साथ काम करने का सपना देखता है।
आजकल कृति खरबंदा अपनी आने वाली फिल्म गेस्ट इन लंदन प्रमोट कर रही हैं। कृति खरबंदा साउथ की इंडस्ट्री में जाना माना नाम हैं। फिल्म प्रमोशन के दौरान उनसे पूछा गया कि बाहुबली के बाद, साउथ के सिनेमा को सीरियसली लिया जाने लगा है, इस बारे में उनका क्या कहना है। अब कृति समझदारी भरी बातें करने के चक्कर में गलती कर बैठीं।

दरअसल, बातों बातों में कृति ने कह डाला कि ऐसा नहीं है कि साउथ की फिल्मों का सीरियसली नहीं लिया जाता है। सलमान सर को देखिए उनकी तो कितनी फिल्में साउथ की रीमेक हैं। सारी फिल्में ब्लॉकबस्टर है।
कृति का इशारा उन फिल्मों की तरफ है जिन्होंने एक बार फिर सलमान खान के करियर को बुलंदी पर पहुंचाया था। वांटेड ने सलमान खान को एक बार फिर शिखर पर पहुंचा दिया था।
इसके बाद बॉडीगार्ड, जय हो, रेडी सारी फिल्में साउथ की फिल्मों का रीमेक थीं। सलमान के करियर की सबसे अहम फिल्म तेरे नाम भी साउथ की ही एक फिल्म का रीमेक थी।
बस इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए कृति ने कहा कि अगर सलमान इन फिल्मों को सीरियसली नहीं लेते तो फिर ये फिल्में ना बनतीं, ना ही ब्लॉकबस्टर होतीं। रहा सवाल बाहुबली का, तो उसने लोगों की सोच बदल दी जो कि बहुत बढ़िया है।
वैसे देखा जाए तो बाहुबली ने बॉलीवुड की धज्जियां ही नहीं उड़ाईं बल्कि कई अहम नियम भी तोड़े। बहरहाल, आप जानिए बॉलीवुड के 15 वहम जिनकी बाहुबली 2 ने धज्जियां उड़ा दीं -


Click it and Unblock the Notifications
