इस एक्ट्रेस की नखरों से परेशान मेकर्स- अमिताभ बच्चन की फिल्म ''चेहरे'' से किया सीधे बाहर!

हाउसफुल 4 की सफलता के बाद एक्ट्रेस कृति खरबंदा अब अनीस बज़्मी की मल्टीस्टारर फिल्म 'पागलपंती' में नजर आने वाली हैं। फिल्म का प्रमोशन जोर शोर से चल रहा है। साथ ही खबर थी कि अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी की फिल्म 'चेहरे' में भी कृति खरबंदा को फाइनल कर लिया गया है। किसी भी कलाकार के लिए अमिताभ बच्चन के साथ काम करना एक बड़ा मौका होता है, लेकिन अफसोस कृति के हाथों से यह मौका निकल चुका है।

जी हां, रिपोर्ट्स की मानें तो कृति खरबंदा को उनके नखरों की वजह से फिल्म से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। मीडिया में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक, मेकर्स ने कृति के हिसाब से शेड्यूल में काफी बदलाव भी किये थे, लेकिन कृति की टीम की तरफ से बातें साफ नहीं हो पा रही थी।

chehre

एक सूत्र ने बताया कि कृति फिल्म के कुछ हिस्सों की शूटिंग कर भी चुकी थीं। मेकर्स पहले कृति के हिसाब से चीजें करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन अंत में उन्होंने कृति के बिना ही फिल्म करने का फैसला किया। इस दौरान कृति और निर्देशक में इस बात को लेकर बहस भी हुई। अब फिल्म के लिए किसी नए एक्ट्रेस की तलाश की जा रही है।

रूमी जाफरी के निर्देशन में बन रही यह फिल्म संस्पेंस ड्रामा है। फिल्म 24 अप्रैल 2020 को रिलीज होने वाली है। कोई शक नहीं कि कृति खरबंदा के लिए यह एक बड़ा नुकसान साबित हो सकता है। वहीं देखना दिलचस्प है कि बिग बी और इमरान हाशमी के सामने किस एक्ट्रेस को फाइनल किया जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X