Kriti Kharbanda ने ब्लैक स्पोर्ट ब्रा पहनकर किया ऐसा पोल डांस, बोल्ड मूव्स पर फिदा हुए फैंस

Kriti Kharbanda- कृति खरबंदा जल्दी जल्दी फिल्मों का हिस्सा नहीं बनती हैं लेकिन उनको कई बार देखा जाता है कि वो फिल्म में अपने लुक्स और अभिनय से कमाल कर देती हैं। लेकिन आज उन्होने कुछ अलग करके दिखाया है और उनका वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। जी हां, कृति खरबंदा ने ब्लैक स्पोर्ट ब्रा बहनकर पोल डांस किया है और उनका ये हॉट और बोल्ड अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है।
कृति खरबंदा ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए एक लंबा चौड़ा कैप्शन भी लिखा है। उन्होने लिखा, ''हमेशा की तरह महसूस करने के बाद पोल डांस किया। जब मैं ग्रैविटी की बात नहीं मानती हूं और शारीरिक तनाव की सीमाओं को आगे बढ़ाती हूं और कुछ ऐसा हासिल करने का कोशिश करती हूं, जो मुझे नहीं लगता था कि मेरे लिए पहली जगह हासिल करना संभव है, तो मैं सबसे अधिक मुक्त महसूस करती हूं।''
कृति के इस वीडियो पर ढेरों कमेंट्स आ रहे हैं और लोग तरह तरह की बातें कर रहे हैं। फैंस उनकी फिटनेस की तारीफ कर रहे हैं और उनका कहना है कि वो कमाल की खूबसूरत हैं।
इन सबके अलावा अभिनेत्री कृति खरबंदा पुलकित सम्राट के साथ रिश्ते को लेकर भी खबरों का हिस्सा रहती हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे हैं।
हालांकि वो शादी कब करेंगे इसको लेकर किसी तरह का खुलासा नहीं हुआ है। कृति खरबंदा काफी समय से किसी शानदार फिल्म का हिस्सा नहीं बनी हैं। हालांकि देखना ये है कि आने वाले समय में वो किस फिल्म में दिखेंगी और धमाका कितना तगड़ा होगा।


Click it and Unblock the Notifications