'पानी' में उतरने की सोच रहीं क्रिस्टीन

दैट्स हिंदी पर लेटेस्ट वीडियो देखें
शेखर कपूर ने अफवाह के सच होने से पहले इस पर काबू पाने के लिए ट्विटर पर कमेंट किया। शेखर ने 'पानी' में 'ट्वाइलाइट' श्रेणी की हॉलीवुड अभिनेत्री क्रिस्टीन स्टीवर्ट के काम करने की अफवाहों को सिरे से नकार दिया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा है, "फिल्म 'पानी' के लिए क्रिस्टीन को अनुबंधित नहीं किया गया है। हमारे बीच केवल एक बार चर्चा हुई है। उन्हें अभी पटकथा पढ़नी है। लोग बिना कुछ जाने सीधे नतीजे पर पहुंच जाते हैं।"
शेखर कपूर के कमेंट से एक बात साफ जाहिर है कि उन्होने इस बारे में क्रिस्टीन से पूछा है अब वह भले ही हां कहें या ना। ये क्रिस्टीन का फैसला है मतलब ये कि क्रिस्टीन रितिक के साथ काम कर सकती है ये अफवाह नहीं बल्कि सही खबर थी।
शेखर जी हमारा तो काम यही है कि हम अपने पाठकों तक आपकी पल-पल की खबर पहुंचाते रहें।


Click it and Unblock the Notifications