भतीजे के इश्क से नाराज गोविंदा की पत्नी
बालीवुड के स्टार गोविंदा की पत्नी सुनिता अपने भतीजे कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह के इश्क से खुश नही है. दोनो जहां विवाह की योजना बना रहे हैं, वहीं सुनिता उनसे मिलना भी मुनासिब नही समझ रही है. यहां तक कि वह कश्मीरा के जन्मदिन पर उसे आशिर्वाद देने भी नही गई. इससे कश्मीरा और अभिषेक अपनी चाची के इस बर्ताव पर हैरान हैं.
बताया जाता है कि सुनिता की उनसे नाराज होने की कुछ वजह हैं. सुनिता को उम्मीद थी कि नच बलिये 3 में कश्मीरा उसे सेट पर जरुर बुलायेगी, लेकिन कश्मीरा ने उसे नही बुलाया. इसके अलावा कश्मीरा के कारण उनका भतीजा कृष्णा जो कि गोविंदा के घर में ही रहता था, कश्मीरा के साथ रहने चला गया.
दूसरी बात कश्मीरा पहले से ही शादीशुदा है और उसका अपने पूर्व पति ब्राड लिस्टर्मन से तलाक हो चुका है. इसी वजह से सुनिता को लग रहा है कि कश्मीरा कृष्णा के लायक नही है. उसे लगता है कि कश्मीरा एक चालाक लडकी है और उसने कृष्णा को अपने प्रेमजाल में फांस लिया है.
लेकिन सुनिता ने इन आरोपों का खंडन कर कहा कि वह नच बलिये में बुलाये जाने से नाराज नही है क्योंकि वह स्वयं जब अपने ही पति की शूटिंग में नही जाती तो भला दूसरों की शूटिंग में न बुलाये जाने पर वह क्यों नाराज होगी.
सुनिता के अनुसार कृष्णा की अपनी व्यक्तिगत जिंदगी है और वह कोई भी निर्णय करने में स्वतंत्र है. उसे कश्मीरा और कृष्णा से कोई शिकायत नही है. बहरहाल तो कृष्णा और कश्मीरा अपनी इस रूठी हुई चाची के इस व्यवहार से चिंतित हैं और उसे मना रहे हैं. उन्हें उम्मीद है कि चाची जल्दी ही मान जायेगी.


Click it and Unblock the Notifications