कोंकणा सिगरेट जैसे नशे की आदी
बालीवुड की कई हीरोइने ऐसी हैं जो शराब व सिगरेट जैसे नशे के व्यवसन की आदी हैं लेकिन वे ज्यादातर नशीले पदार्थों का सेवन छुपकर करती हैं. इससे उनकी इमेज भी अच्छी बनी रहती है. बालीवुड में हीरोइने शूटिंग में वैन के अंदर, मेकअप रुम और टायलेट तक में सिगरेट पीती है.
लेकिन दाद देनी पडेगी कोंकणा सेन को जो कोई भी काम छुपकर करना पसंद नहीं करती. उसे सिगरेट पीने की आदत है लेकिन वह इसे खुलेआम पीती है. उसे इस बात की परवाह नही कि कोई उसके बारे में क्या कहेगा.
कोंकणा ने हाल ही में फैशन वीक में हिस्सा लिया था. रैंप पर चलने के बाद उसने थकान मिटाने के लिये अपने ओठों पर सिगरेट लगाकर जला ली और गहरे गहरे कश का आनंद लेने लगी. क्या अन्य हीरोइनें भी कोंकणा का अनुसरण कर सकेंगी.


Click it and Unblock the Notifications