कोंकणा-रनबीर की शादी टली

By Staff

कोंकणा और रनबीर पिछले चार सालों से एक दूसरे के साथ हैं। वह ना केवल हमेशा साथ-साथ देखे जाते हैं बल्कि शायद साथ रहते भी हैं। दोनों की शादी दिसंबर में तय थी। पर अज्ञात कारणों की वजह से उनकी शादी टल गयी है। वैसे फिजाओं में खबर तो ये गूँज रही है कि सिर्फ शादी ही नहीं दोनों की जोड़ी तक टूट गयी है।

लेकिन एक नजदीकी सूत्र के मुताबिक उनकी जोड़ी टूटने की खबर अफवाह है। शादी टलने की वजह रनवीर शौरी की फैमिली है जो अमेरिका में रहती है। उनकी फैमिली के लिए दिसंबर में मुंबई आना मुश्किल है इसलिए शायद अब शादी की प्लानिंग दूसरे ढंग से होगी।

इस बारे में कोंकणा और रनबीर बिल्कुल खामोश हैं वैसे पहले भी वो अपने संबंधों के बारे में खामोश ही रहे हैं। दोनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी रिजर्व रहते हैं। तो इस बार भी उनके चुप्पी तोड़ने की गुंजाइश कम ही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X