कोंकणा की ज़िद की चपेट में अनुभव सिन्हा
निर्माता अनुभव सिन्हा ने इरफान खान और कोंकणा को लेकर मुंबई पर आधारित 'संकट सिटी" नाम से एक फिल्म की घोषणा की थी. इस फिल्म का निर्देशन युवा निर्देशक पंकज आडवानी करने वाले हैं.
फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है. हॉलीवुड की फिल्मों में काम करने वाले इरफान को इस 'बी" ग्रेड फिल्म से जुड़ना अच्छा नहीं लगा, इसलिए उन्होंने ऐन मौके पर फिल्म में काम करने से मना कर दिया. फिल्म से जुड़े सूत्र ने बताया कि इरफान के जाने के बाद निर्माता ने नए हीरो की तलाश की और आफताब शिवदासानी को लेने का फैसला कर लिया.
आफताब भी फिल्म में काम करने के लिए तैयार हो गए थे. कोंकणा को जैसे ही यह पता चला, तो उन्होंने आफताब की नायिका बनने से इनकार कर दिया. उन्होंने निर्माता से दो टूक कहा कि यदि वह रणवीर शौरी के साथ ही फिल्म में काम करेंगी. जब निर्माता ने ऐसा करने से मना कर दिया, तो कोंकणा ने भी जिद में आकर यह फिल्म छोड़ दी. अब निर्माता इनकी जगह केके मेनन और रिमी सेन को लेने पर विचार कर रहे हैं.


Click it and Unblock the Notifications