कोइना मित्रा बनी अनामिका
बेरोजगार बैठी कोइना मित्रा के हाथ भी आख़िर एक फ़िल्म लग ही गई. फ़िल्म 'रेबेका' का बॉलीवुड संस्करण 'अनामिका' में कोइना मित्रा लीड रोल कर रही हैं. कोइना को इस बात का पूरा विश्वास है की इस फ़िल्म के ज़रिये वो इंडस्ट्री में अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कर सकती हैं.
कोइना की इस सोच का कारण ये भी हो सकता है क्यूंकि फ़िल्म में ज़्यादा किरदार हैं ही नहीं.
कोइना के कहे अनुसार उन्होंने अपनी जिन्दगी में इतनी बेहतरीन फ़िल्म कभी नहीं की. शायद कोइना ये भूल गई हैं की उन्होंने अब तक केवल गिनी चुनी फिल्में ही की हैं. तो ज़ाहिर सी बात है वो इसे ही अपनी सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म मानेंगी.
गौरतलब है की इस फ़िल्म में कोइना के साथ डीनो मोरिया भी हैं जो उनके बचपन के दोस्त बने हैं. आपको हम ये बता दें की यह फिल्म वास्तविक फ़िल्म 'रेबेका' से बहुत अलग है.


Click it and Unblock the Notifications