करन की कॉफी पीकर रनबीर ने कबूली अपनी फितरत

By Jaya Nigam

करन की कॉफी ने अब तक ना जाने कितनी सेलेब्रिटीज के राज का पर्दाफाश किया है। अब इन सेलेब्रिटीज की लिस्ट में रनबीर कपूर का नाम भी शामिल हो गया है। रनबीर हमेशा ही अपनी रोमांटिक फितरत के बारे में नये-नये खुलासे करते रहते हैं। कभी वह कहते हैं कि उनका पहला प्यार माधुरी दीक्षित थीं तो कभी रनबीर बताते हैं कि वह किशोरावस्था में ऐश्वर्या के दीवाने थे।

बॉलीवुड में आने से पहले तो रनबीर कपूर का यह हाल था जबकि बॉलीवुड में आने के बाद उनकी पहली फिल्म सुपरहिट फिल्म से भी पहले उनका अफेयर सुपरहिट हो गया। दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की मॉडर्न बोल्ड ब्यूटी मानी जाती हैं। दीपिका से जो भी एक बार बात कर ले वह उनका मुरीद हुए बगैर नहीं रहता। उनके प्रशंसकों की लिस्ट काफी लंबी है। बॉलीवुड में आते ही शिकारी रनबीर ने सबसे पहले बॉलीवुड की सबसे नई-नवेली तितली दीपिका को ही अपना शिकार बनाया।

रनबीर-दीपिका का अफेयर दो साल तक रहा। रनबीर इस दौरान पूरी तरह दीपिका के प्यार में ही खोये हुए दिखते थे। पर फितरत तो फितरत होती है जल्द ही रनबीर की नजरें इधर-उधर मंडरानें लगीं और अगला शिकार हुईं बॉलीवुड की दूसरी सेक्सी हसीना कैटरीना कैफ। हालांकि दीपिका के उन्मुक्त स्वभाव के विपरीत कैटरीना बॉलीवुड की खामोश सुंदरी मानी जाती है। इसलिए ये अफेयर चुपचाप रहा लेकिन रनबीर के इस खुलासे के बाद अब बॉलीवुड की हसीनाओं को हो जाना चाहिए सावधान!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X