यूं बची कोयना की इज्जत..
बॉलीवुड अभिनेत्री कोइना मित्रा हाल ही में हॉलीवुड फिल्म में काम दिलाने के बहाने कास्टिंग काउच में फंसते-फंसते बच गयी। कोईना से फेक इमेल आइडी के जरिये देव माथुर नामक एक युवक ने वेबकैम पर स्क्रीन टेस्ट देने को कहा।

कोइना को उसने नकल स्काइप आइडी के जरिये जॉर्ज मिलर से बात करने की बात भी कही और खुद ही जॉर्ज मिलर बन कर इस तकनीक के जरिये कोइना से संपर्क किया। स्काइप पर चैट करते करते उसने यह बहाना भी बनाया कि उसकी तरफ का वेब कैम खराब है इसलिए वह उन्हें नहीं देख सकती।
मगर वह उन्हें देख सकते हैं देव ने जॉर्ज बनकर कोइना से काफी बातें की और फिर उन्हें टेस्ट के लिए कहा। बातें करते समय तब कोइना को ऐसा लगा कि वह जिससे बात कर रही है वह जॉर्ज मिलर नहीं हो सकते। उन्होंने कहा कि उक्त व्यक्ति को कहा कि उनके अन्य नौ एजेंट भी विदेश में मौजूद हैं और उनमें से एक जेम्स नाम के एजेंट को उन्होंने इस बारे में बता दिया है. इस बारे में जानने के बाद।
देव माथुर घबरा गये और उन्होंने अपनी असलियत बता दी कि वह एक नेट सेवी हैं और चाहते हैं कि कोइना उन्हें माफ कर दे। कोईना ने देव से यही कहा कि वे कभी उन्हें फोन न करें। इस चैट की सारी स्क्रिप्ट गूगल को दे देगी।


Click it and Unblock the Notifications