जानिए क्यों भाई राजीव सेन और चारू असोपा के तनावपूर्ण रिश्ते पर खामोश हैं सुष्मिता सेन? ये रही वजह

चारू असोपा और राजीव सेन इन दिनों सुर्खियों में हैं। दोनों एक दूसरे से तलाक लेने जा रहे हैं। वहीं, चारू असोपा ने सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन पर कई आरोप लगाए हैं। चारू असोपा पिछले दिनों अपने होम टाउन भीलवाड़ा में थीं। दोनों ने अपने रिश्ते को ठीक करने की कोशिश की थी और साथ रहने का मन बनाया था लेकिन, एक महीने से कम समय में दोनों फिर से अलग हो गए।
चारू असोपा ने पिछले दिनों खुलासा किया था कि, राजीव सेन ने प्रेग्नेंसी के दौरान उन्हें धोखा दिया था। इतना सब होने के बाद अब सवाल ये भी उठ रहा है कि, आखिर क्यों सुष्मिता सेन अपने भाई और भाभी के टूट रहे रिश्ते पर खामोश हैं। अब इसका भी जवाब सामने आ गया है।
दरअसल, बॉलीवुड लाइफ की एक रिपोर्ट के अनुसार सुष्मिता सेन इस मुद्दे से खुद को दूर रखना चाहती हैं। साथ ही अपनी वेब सीरीज और फिल्म की शूटिंग की वजह से वो व्यस्त हैं इसलिए फिलहाल कुछ नहीं कहना चाहती हैं। रिपोर्ट के अनुसार सुष्मिता सेन, अपनी भाभी चारू असोपा से काफी क्लोज हैं।
वो चारू के साथ अपने रिश्ते को खराब नहीं करना चाहती हैं। मिली जानकारी के अनुसार सुष्मिता सेन ने दोनों को अपनी ओर से सलाह भी दिया है और कहा है कि दोनों आपस में बात करके सुलह कर लें। वहीं, सुष्मिता सेन ने अपनी भतीजी को पहले जन्मदिन की बहुत ही प्यारे अंदाज में बधाई दी और जियाना का पहला जन्मदिन भी सेलिब्रेट किया। जियाना के जन्मदिन के मौके पर पूरा परिवार एक साथ आया था।


Click it and Unblock the Notifications