OUCH.. दीपिका पादुकोण के बालों से संजय लीला भंसाली परेशान.. जाने क्यों
दीपिका पादुकोण की बालों की वजह से इन दिनों संजय लीला भंसाली की नींद उड़ी हुई है। जानिए आखिर क्या है कारण।
दीपिका पादुकोण की बालों की वजह से इन दिनों संजय लीला भंसाली की नींद उड़ी हुई है और संजय लीला भंसाली का नींद उड़ना भी जायज है। जी हां अब आप सोच रहे होंगे कि बालों से क्यों संजय लीला भंसाली परेशान हैं। तो हम आपको बताते हैं कि आखिर ऐसा क्यों है।
[ पाकिस्तान कंट्रोवर्सी.. और सलमान, शाहरूख, आमिर पर निशाना.. फिर से! ]
दरअसल हाल में ही दीपिका पादुकोण एक इंटरनेशनल हेयर कलर कंपनी की ब्रांड एंबेसडर बनी हैं और इसलिए उन्होंने अपने बाल कॉपर कलर से गोल्डन ब्राउन कलर के करवा लिए। हमेशा की तरह दीपिका पादुकोण के इस लुक की लोगों ने सराहना की लेकि उनका यही लुक संजय लीला भंसाली की परेशानी का कारण बन गया।

दरअसल दीपिका पादुकोण का गोल्डन ब्राउन कलर वैसे तो खूबसूरत है लेकिन पद्मवाती फिल्म के उनके किरदार के हिसाब से बिल्कुल अलग है। दीपिका पादुकोण उसमें 14वीं शताब्दी की महारानी पद्मावती का किरदार निभा रही हैं जाहिर है अब रानी का गोल्डन ब्राउन कलर का बाल नहीं हो सकता।
इसलिए शूटिंग शुरू होने से पहले हो सकता है कि दीपिका पादुकोण को अपने बाल काले करवाने पड़ें या कोई और रास्ता अपनाना पड़े। दीपिका पादुकोण इस साल कान्स में भी रेड कार्पेट पर चल सकती हैं। बहरहाल अभी पद्मावती की शूटिंग शुरू होने समय है लिहाजा तब तक दीपिका पादुकोण बेफिक्र रह सकती हैं।


Click it and Unblock the Notifications
