सलमान-जैकलीन की डांस फिल्म का ये होगा नाम..शानदार
ये बात तो फाइनल है कि सलमान खान रेमो डिसूजा की अगली फिल्म कर रहे हैं जो डांस पर आधारित है। इस फिल्म में सलमान खान के ऑपोजिट जैकलीन फर्नांडिस होगी और ये भी फाइनल हो गया है। अब सलमान खान के फैन्स के लिए खुशखबरी ये है कि सलमान खान और जैकलीन फर्नांडिस की अगली फिल्म का नाम भी फाइनल हो गया है।
[अपनी हिरोइन की भागकर शादी करने में सलमान ने की मदद..पहुंचे थे सूरज बड़जात्या के साथ ! ]
जी हां रेमो डिसूजा की अगली फिल्म का ना गो डैडी होगा। हो सकता है ये फिल्म का वर्किंग टाइटल हो और बाद में इसे बदल भी दिया जाए लेकिन फिलहाल इसे फाइनल कर दिया गया है। अगर कुछ इससे बेहतर विकल्प मिलेंगे तभी फिल्म का नाम बदला जाएगा।

रेमो डिसूजा पहले ही बोल चुके हैं कि सलमान खान का फिल्म में एक अलग ही अवतार नजर आएगा।इस फिल्म में वो एक 9 साल की बच्ची के पिता का किरदार निभाते नजर आएंगे और जैकलीन फर्नांडिस प्रोफेशनल डांस टीचर का। सलमान खान ने खुद भी फिल्म को लेकर खुलासा किया था।
उन्होंने कहा था कि फिल्म में एक ऐसे शख्स की भूमिका निभा रहे हैं जिसकी पत्नी की मौत हो जाती है और उसकी 9 साल की एक बेटी है। वो अपनी पत्नी से वादा करता है कि वो बेटी के सारे अरमान पूरे करेगा। उसकी बेटी चाहती है कि वो डांस कॉम्पटिशिन जीते और जैकलीन इसे जीतने में उनकी मदद करेंगी।
सलमान खान ने इस फिल्म के बारे में कहा था कि "बस फिल्म में डांस करना ही बाकी रह गया था और अब वो भी पूरा हो गया।" इसमें कोई शक नहीं है कि फैन्स को सलमान खान की इस फिल्म का इंतजार रहेगा।


Click it and Unblock the Notifications











