'काइट्स' की डोर में उलझे अनुराग-राकेश
मेक्सिको की अभिनेत्री बारबरा मोरी और बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता ऋतिक रोशन के रोमांस के लिए मशहुर रही फिल्म 'काइट्स' जल्द ही रिलीज होने वाली है। फिल्म के रिलीज होने की संभावित तारीख 21 मई है। लेकिन फिल्म के निर्देशक अनुराग बसु के पास फिल्म के रिलीज होने से संबंधित कोई सूचना नहीं है। निर्देशक अनुराग बसु ने पहली बार माना कि काइट्स के निर्माता राकेश रोशन से उनके रिलेशंस खराब हो चुके हैं।
अनुराग ने दबी जबान में कहा कि यह रचनात्मक मतभेद नहीं है। हमारे संबंधों के लिए बात इससे बढ़ कर है। हम दोनों एक ही फिल्म के लिए काम कर रहे हैं। लेकिन राकेश जी की सिनेमा के प्रति सोच मुझसे अलग है। फिल्म 'काइट्स' की शूटिंग के दौरान एक-एक सीन को लेकर अनुराग और राकेश में तकरार होती रही ।
अनुराग बसु ने साफ तौर पर कुछ भी नहीं बताया लेकिन उन्होने कहा कि फिल्म के सेट पर राकेश केवल फिल्म निर्माता नहीं होते थे। हालांकि बसु ने इस बात को यह कह कर छिपाने की कोशिश की कि उन के पास फिल्में बनाने को ले कर अच्छा खासा अनुभव है इसलिए जाहिर है कि फिल्म के सेट पर वह केवल निर्माता नहीं होते थे।
जाहिर है कि अनुराग और राकेश के सिनेमा की समझ के अंतर ने दोनों के बीच खासी दूरियां पैदा कर दी हैं। अब ऐसे में अनुराग कुछ कहें ना कहें लेकिन अगर उनके पास फिल्म के रिलीज होने की भी सूचना नहीं है तो कोई इस बात का अंदाजा नगा सकता है कि फिल्म का निर्देशक कौन है। इससे यह भी जाहिर है कि निर्देशक कोई भी हो फिल्म तो राकेश रोशन की ही है।


Click it and Unblock the Notifications