मैं अब भी उतनी बोल्ड नहीं हूं: बिपाशा बसु
फिल्म 'जिस्म' में जॉन अब्राहम के साथ बोल्ड सीन दे चुकीं बिपाशा बसु का कहना है कि वो उतनी बोल्ड नहीं हैं कि उनके लिए ऐसे सीन देना आसान हो जाए। उनका कहना है कि ये बहुत ही निजी मामला है।
मैं जिस माहौल में बड़ी हुई हूं और जिस वक्त मैंने अपना कैरियर शुरू किया तब किसिंग सीन उतने आम नहीं थे। हालांकि अब तो हर फिल्म में किसिंग सीन होने लगे हैं। जब मैं इंग्लिश फिल्में देखती हूं तो लगता है कोई बड़ी बात नहीं है ऐसे सीन देना लेकिन जब ये सीन मैं खुद करती हूं तो लगता है कि ये कितना मुश्किल है।
मैं अब भी उतनी बोल्ड नहीं हूं कि ऐसे सीन आसानी से कर सकूं। वैसे तो बिप्स ने काफी हॉट सीन दिया है लेकिन जहां तक किसिंग सीन्स का सवाल है उन्होंने सिर्फ दो बार ही परदे पर अपने को एक्टर्स के साथ किस सीन दिया है। एक फिल्म है जिस्म' और दूजी फिल्म 'बचना ऐ हसीनों' है जिसमें उन्होंने रणबीर को किस किया था। आज भी किस सीन करना उनके लिए बहुत मुश्किल काम है।


Click it and Unblock the Notifications
