Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Trailer- सलमान खान के फैंस हो जाएं तैयार, इस दिन रिलीज होगा ट्रेलर!

सलमान खान के फैंस जो लंबे समय से बड़े पर्दे पर सलमान खान की मास एंटरटेनर किसी का भाई किसी की जान को देखने के लिए इंतजार कर रहे हैं। जब से कोविड के बाद से थिएटर्स खुले है, वो पठान के पहले शो के साथ सिनेमाघरों में अपने पसंदीदा स्टार की एक झलक देखने के लिए उमड़ पड़े जो उनकी आने वाली ईद ब्लॉकबस्टर किसी का भाई किसी की जान है। भारत के बाद ये फिल्म 2023 में दुनिया भर में बॉलीवुड लवर्स के लिए भाई की मेगा ईद की पेशकश की वापसी का प्रतीक है।
अब इस फिल्म से एक और ऐसी खबर सामने आ रही है जो कि सलमान खान के सभी फैंस को खुश करने वाली हैं। जी हां, इस फिल्म के ट्रेलर रिलीज डेट का खुलासा हो चुका है।
दरअसल सलमान खान अपने फैंस के लिए किसी का भाई किसी की जान का ट्रेलर रिलीज करने वाले हैं। इसका आधिकारिक ऐलान 6 अप्रैल को होगा और ऐसा कहा जा रहा है कि फिल्म का ट्रेलर 10 अप्रैल के आसपास रिलीज किया जा सकता है।
हालांकि इसको लेकर आधिकारिक ऐलान का इंतजार काफी के द्वारा किया जा रहा है। सलमान खान के इस फिल्म के गाने लगातार रिलीज हो रहे हैं और हाल ही में एक गाने में सलमान खान के साथ रामचरण का कैमियो दिखाई दिया था और इसको फैंस के द्वारा काफी पसंद किया गया है।
फिल्म में सलमान खान के साथ पूजा हेगडे और वेंकटेस लीड रोल में नजर आने वाले हैं जबकि शहनाज गिल, राघन, सिद्धार्थ निगम और पलक तिवारी धमाका करती नजर आएंगी।


Click it and Unblock the Notifications