..................... Kim to have a new boyfriend | किम शर्मा के जीवन में आयी बहार - Hindi Filmibeat

किम शर्मा के जीवन में आयी बहार

By Staff

Kim Sharma
किम शर्मा के पास भले ही काम नहीं हो लेकिन रोमांस के लिये उसके पास काफी समय होता है। क्रिकेटर युवराज के साथ संबध समाप्त हो जाने के बाद वह ऐसे ब्वायफ्रैंड तलाश कर रही थी जो उसका सचमुच साथ दे।

यानि कि दूध का जला छाछ भी फूंक फूंककर पीता है। इसलिये वह ऐसे ब्वायफ्रैंड की तलाश में थी जो खेल और ग्लैमर की दुनिया से अलग हो।

बताया जाता है कि वह इजरायल के एक कूटनीतिज्ञ ओरेन गेहेली के साथ अपना समय बिता रही है और उसे समझने का प्रयास कर रही है। वह ओरेन से अपने कुछ दोस्तों के जरिये मिली थी और दोनो फिर एक दूसरे को पसंद करने लगे।

बताया जाता है कि किम और ओरेल ने प्रीति झिंगयानी के विवाह में भी हिस्सा लिया था। इसके अलावा तुलिप जोशी के जन्मदिन पर भी वे शामिल हुए थे। हालांकि किम खुलकर इस बारे में नहीं बताती है, लेकिन उसके सभी दोस्तों को दोनो के रोमांस के बारे में मालूम है।

गौरतलब हो कि किम शर्मा को फिल्‍म 'मोहब्‍बतें' से पहचान मिली थी, उसके बाद से अब केवल उनके प्रेम संबन्‍धों को लेकर ही उनकी चर्चा की जाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X