..................... किम शर्मा का काम के प्रति समर्पण भाव, Kim is very dedicated and particular for her profession - Hindi Filmibeat

किम शर्मा का काम के प्रति समर्पण भाव

By Staff

किम शर्मा उन नायिकाओं में से हैं जो अपनी फिल्मों से ज़्यादा अपने बॉय फ्रेंड के कारण खबरों में छाई रहती हैं. इसका मतलब यह नहीं कि वे फिल्मों में होती ही नहीं या फिल्मों के प्रति काफी उदासीन होती है. अपने काम के प्रति समर्पण भाव का एक उदाहरण अभी हाल ही में किम ने सभी को दिया.

दरअसल किम, गणेश आचार्या की फिल्म 'मनी है तो हनी है" की शूटिंग के सिलसिले में मॉरिशस में थी. वहां खराब माउसम के कारण किम की तबियत खराब हो गई मगर अपने काम को प्राथमिकता देते हुए, किसी को भी तंग किए बिना अपनी शूटिंग पूरी की.

यही नहीं बहुत पहले किम ने नेवी बॉल के आयोजकों से वादा किया था कि नेवी के लिए दिसंबर माह में होने वाले समारोह नेवी बॉल में वह पर्फॉर्म करेंगी.

खराब तबियत के साथ मुंबई लौटने वाली किम को देखकर आयोजकों को लगा कि वे अब इस आयोजन का हिस्सा नहीं बनेंगी मगर अपने पर्फॉर्मस के प्रति सहमति दिखाकर उन्होंने सबको अचरज में डाल दिया. इस सिलसिले में जब हमनें किम से बात की तो उन्होंने कहा 'उन्होंने मुझ पर काफी भरोसा करके मुझे अपने प्रतिष्ठित शो में आमंत्रित किया था. इस सिलसिले में बहुत पहले उनसे मेरी बात हो चुकी थी सो अब अपने वादे से मुकरना मुझे अच्छा नहीं लग रहा.

मैं काफी प्रोफेशनल लडकी हूं. मैं नहीं चाहती कि मेरी तबियत के कारण लोगों में मेरी पहचान एक गैर ज़िम्मेदार तथा अनप्रोफेशनल लडकी की बनें.'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X