"सलमान के साथ वो बेस्ट लगती हैं...हम सीक्वल की हीरोइन नहीं बदलेंगे!"
सलमान खान की किक 2 को लेकर एक नई खबर गपशप गली में उड़ी है और ये खबर फिल्म की हीरोइन को लेकर है। हालांकि अभी तक फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम ही चल रहा है।
अगर सूत्रों की मानें तो किक 2 के लिए सलमान खान के अपोज़िट और कोई नहीं बल्कि जैकलीन फर्नांडीज़ ही होंगी। और साजिद खान को ये जोड़ी इतनी पसंद है कि वो अपना लीड पेयर नहीं बदलेंगे।
अभी तक खबरें थीं कि सलमान खान की इस फिल्म में एमी जैक्सन जैकलीन फर्नांडीज़ को रिप्लेस कर सकती है लेकिन फिलहाल तो ऐसा कुछ होता दिख नहीं रहा है।

वहीं फिल्म से जुड़े एक सूत्र का कहना है कि सलमान और जैकलीन का पेयर वाकई एक साथ काफी अच्छा लगता है ऐसे में हम फिल्म की हीरोइन क्यों बदलेंगे। वैसे भी अभी फिल्म की कहानी पर काम ही चल रहा है।
["सीक्वल की शूटिंग शुरू होने से पहले, सलमान से मिलना चाहती हूं"]
हालांकि अगर जैकलीन फाइनल होती हैं तो ये जैकलीन फर्नांडीज़ और साजिद नाडियाडवाला की 8वीं फिल्म होगी। हाउसफुल, हाउसफुल 2, हाउसफुल 3, ढिशूम,अ फ्लाइंग जट और किक में वो पहले ही नज़र आ चुकी हैं।
इसके अलावा जैकलीन फिलहाल नाडियाडवाला प्रोडक्शन्स के साथ जुड़वा 2 में भी काम कर रही हैं। गौरतलब है कि सलमान के नाम के साथ 10 सीक्वल जुड़ चुके हैं, कुछ बन रहे हैं, कुछ प्लान में हैं और कुछ अफवाहें -


Click it and Unblock the Notifications