अजय देवगन को नापंसद करते थे 'दबंग 3' स्टार किच्चा सुदीप, काजोल थीं वजह!
काजोल बॉलीवुड की सबसे सफल अभिनेत्रियों में शामिल रही हैं। 90 के दशक में उन्होंने बैक टू बैक कई हिट फिल्में और अपने दमदार अभिनय से फैंस के दिलों में खास जगह बनाया। हाल ही में साउथ के सुपरस्टार किच्चा सुदीप ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि एक समय पर उन्हें काजोल पर बहुत क्रश था।
हाल ही में एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट के बातचीत के दौरान जब किच्चा सुदीप से उनके पहले क्रश को लेकर पूछा गया, तो एक्टर ने काजोल का नाम लिया। उन्होंने बताया वह काजोल के पोस्टर और मैगजीन से तस्वीरें इकट्ठा किया करते थे और उन्हें अपने घर की दीवारों पर लगाते थे।

उन्होंने कहा, "एक वक्त था, जब जिस मैगजीन में काजोल की फोटो आती थी, पोस्टर आते थे, वह मेरे पास होती थी। मेरे पास 30-40 मैगजीन हुआ करती थीं।"
इतना ही नहीं, बल्कि एक्टर ने कहा कि उन्हें काजोल पर इतना क्रश था, इसी वजह से वह अजय देवगन को बहुत नापसंद करते थे। जब सुदीप से पूछा गया कि क्या कभी उन्हें काजोल से यह सब कहने का मौका मिला तो उन्होंने कहा, "नहीं, तब तक उनकी शादी हो चुकी थी।"
बहरहाल, दुनियाभर में काजोल के प्रशंसक हैं, जो उन्हें और उनकी फिल्मों को बेहद पसंद करते हैं। साल 1992 में फिल्म 'बेखुदी' के साथ काजोल ने बॉलीवुड में एंट्री ली थी.. इसके बाद उन्होंने बाजीगर, गुप्ता, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, कुछ कुछ होता है, प्यार किया तो डरना क्या, दुश्मन, फना, माई नेम इज खान, तान्हाजी और त्रिभंग जैसी फिल्मों में काम किया।


Click it and Unblock the Notifications
