बर्थडे बॉय सिद्धार्थ की आंखों में डूबी नज़र आईं कियारा आडवाणी, देखें फोटो

बॉलीवुड अदाकारा कियारा आडवाणी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने कथित बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ मल्होत्रा को उनके जन्मदिन पर बधाई दी। कियारा ने सिद्धार्थ की एक प्यारी सी क्लोज-अप तस्वीर शेयर की और कैप्शन में लिखा, "व्हाटचा लुकिन एट बर्थडे बॉय।"
हालांकि इस जोड़ी ने अभी तक शादी को लेकर कोई पुष्टि नहीं की है, लेकिन उनके फैंस इस बात को जानने के लिए बेकरार है, क्या सच में दोनों एक-दूसरे को डेट करते हुए रिश्ते को आगे बढ़ाना चाहते हैं।
कियारा का इस फोटो ने फैंस में फिर से एक उम्मीद जगा दी है कि वे जल्द ही अपनी फेवरेट जोड़ी को एक बंधन में बंधा हुआ देख पाएंगे। फैंस में से एक ने कमेंट किया, "इस फोटो से अधिक सुंदर क्या हो सकता है।" अन्य फैंस ने लिखा है कि, "सून टू बी मिस्टर एंड मिसेज मल्होत्रा" और "क्या आप लोग आखिरकार शादी कर रहे हैं?"
कियारा की इस फोटो को अब तक 28 लाख से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं और इन पर खूब कमेंट्स आ रहे हैं।
अनन्या पांडे ने इस फोटो पर लिखा है कि मुझे लगता है यह पिक्चर शायद मैंने ली है। वहीं बहुत से सेलिब्रिटी सिद्धार्थ मल्होत्रा को बर्थडे विश कर रहे हैं तो कुछ इन्हें लव और क्यूटी कहकर लव इमोजी कमेंट में दे रहे हैं।
बता दें, सिद्धार्थ मल्होत्रा अपना बर्थडे 'इंडियन पुलिस फोर्स' के सेट पर मनाते नजर आए जिसे उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी में शेयर किया।


Click it and Unblock the Notifications