सिद्धार्थ मल्होत्रा के नाम पर यूं शरमाईं कियारा आडवाणी और फिर दे दिया हिंट!
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के अफेयर की चर्चा काफी समय से गपशप गली में हैं। अब अपनी फिल्म इंदू की जवानी के प्रमोशन के दौरान, कियारा आडवाणी, सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम सुनकर शरमा गईं। दरअसल, कियारा, पिंकविला को एक इंटरव्यू दे रही थीं। इंटरव्यू के दौरान उनसे पूछा गया कि अपने साथी एक्टर्स की टिंडर बायो पर क्या लिखेंगी।
वरूण धवन के नाम पर कियारा ने बताया कि वरूण की प्रोफाईल पर नंबर 1 लिखेंगे। लेकिन सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम सुनते ही कियारा चुप हो गईं। उन्होंने कहा - मैं नहीं चाहती कि वो टिंडर पर हो।

लेकिन तब तक हर कोई उनका रिएक्शन देख चुका था। हालांकि कियारा ने साफ कहा कि वो केवल मज़ाक कर रही हैं। लेकिन भई अब इतना चटपटा सा रिएक्शन तो गपशप गली के लिए काफी था। खबरों की मानें तो कियारा और सिद्धार्थ कुछ समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications