..................... kiara advani calls shahid kapoor as babu, flaunts their 300 crore film Kabir Singh | कियारा आडवाणी ने शाहिद कपूर को बुलाया बाबू, कबीर सिंह के 300 करोड़ बॉक्स ऑफिस पर इतराईं - Hindi Filmibeat

कियारा आडवाणी ने शाहिद कपूर को बुलाया बाबू, कबीर सिंह के 300 करोड़ बॉक्स ऑफिस पर इतराईं

कॉफी विद करण सीज़न 7 के नए एपिसोड में कियारा आडवाणी और शाहिद कपूर ढेर सारी बातें करते दिखे और इस दौरान उनकी दोस्ती भी साफ दिखाई दी। बातचीत के दौरान, कियारा आडवाणी, प्यार से शाहिद को उनकी गलती बताते दिखीं जो शाहिद ने कबीर सिंह के दौरान की।

जब शाहिद गलती मानते नहीं दिखे तो कियारा उन्हें प्यार से बाबू बुलाते दिखीं और फिर समझाते दिखीं। इस बातचीत के दौरान दोनों की फिल्म कबीर सिंह के बारे में भी चर्चा की गई।

kiara-advani-calls-shahid-kapoor-as-babu-flaunts-their-300-crore-film-kabir-singh

करण जौहर ने कहा कि आमतौर पर मैं ये सबके सामने बोलने में डरता हूं कि लोग मेरे बारे में क्या सोचेंगे लेकिन मुझे निजी तौर पर कबीर सिंह बेहद पसंद आई थी। करण जौहर बताते हैं कि फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान वो क्लाईमैक्स देखकर रो पड़े थे। वहीं शाहिद और कियारा ने भी कबीर सिंह के बारे में काफी बातें कीं।

8 घंटे इंतज़ार करवाया

8 घंटे इंतज़ार करवाया

कियारा आडवाणी ने बताया कि फिल्म की शूटिंग के दौरान, शाहिद कपूर ने कियारा को एक दिन 8 घंटे इंतज़ार करवाया। वो एक सीन शूट करने वाले थे जहां शाहिद बाईक पर बैठकर आते हैं और डायरेक्टर उन्हें चप्पल में आते दिखाना चाहते थे। वहीं शाहिद कपूर जूते पहनना चाहते थे। इस बात पर उनके और डायरेक्टर के बीच काफी लंबी बहस चली और कियारा का कहना था कि ये बहस 8 घंटे चली। केवल एक जूते को लेकर।

बाबू कह कर समझाया

बाबू कह कर समझाया

शाहिद कपूर ये बात मानने को तैयार ही नहीं थे कि ये बहस 8 घंटों तक चली थी। फिर कियारा ने एक बार फिर यही बात दोहराई और शाहिद को समझाया - बाबू आपको एहसास नहीं है लेकिन मैंने इंतज़ार किया था और वो 8 ही घंटे थे। इसके बाद शाहिद ने मज़ाक में कहा कि इस बात के लिए भी कियारा डायरेक्टर को कुछ नहीं बोल रहीं, केवल एक्टर पर दोष डाल रही हैं।

शाहिद को दिया गिफ्ट

शाहिद को दिया गिफ्ट

कियारा ने बताया कि फिल्म के दौरान उनकी और शाहिद की दोस्ती काफी पक्की हो गई थी। फिल्म खत्म होने के बाद कियारा शॉपिंग करने गईं और उन्होंने शाहिद कपूर को एक धूप के चश्मे गिफ्ट किए क्योंकि शाहिद को ये काफी पसंद है। इसके बाद कियारा ने शाहिद को याद दिलाया कि वो अभी तक भी अपने गिफ्ट का इंतज़ार कर रही हैं।

300 करोड़ी फिल्म

300 करोड़ी फिल्म

करण जौहर ने कियारा से पूछा कि शाहिद और उनके पास एक ऐसी क्या चीज़ है जो कॉमन है। कियारा ने बिना वक्त गंवाए कहा - 300 करोड़ की ब्लॉकबस्टर। इस पर शाहिद और कियारा दोनों ही इंजॉय करते नज़र आए। कियारा ने खुलकर कबीर सिंह को पसंद नहीं किए जाने पर भी बात की। शाहिद कपूर ने भी कबीर सिंह के पक्ष में बात करते हुए कहा, मैं बस उस लड़के को समझना चाह रहा था जो कबीर था और मैं उसे समझता था। इसलिए मुझे फिल्म से कोई परेशानी नहीं हुई।

कियारा ने भी लिया फिल्म का पक्ष

कियारा ने भी लिया फिल्म का पक्ष

इससे पहले भी एक इंटरव्यू के दौरान कियारा बता चुकी हैं कि कबीर सिंह का थप्पड़ सीन लोगों ने ज़बरदस्ती खींच खींच कर इतना कंट्रोवर्शियल बना दिया। जबकि कियारा के लिए ये इतना बड़ा सीन नहीं था। उनके हिसाब से कबीर सिंह एक लव स्टोरी है और इसके सीन, प्यार में लाचार एक इंसान के नज़रिए से देखे जाने चाहिए।

कबीर सिंह की कमाई

कबीर सिंह की कमाई

गौरतलब है कि कबीर सिंह, 2019 में सबसे ज़्यादा कमाने वाली बॉलीवुड फिल्म थी। वहीं वॉर और एवेंजर्स एंडगेम के बाद ये सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 287 करोड़ की कमाई कर सबको चौंका दिया था। इसमें काफी हाथ फिल्म से जुड़ी कंट्रोवर्सी का भी था। लेकिन दर्शकों को ये फिल्म काफी पसंद आई थी। फिल्म तेलुगू फिल्म अर्जुन रेड्डी का रीमेक थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X