जैकेट के सारे बटन खोलकर इस हसीना ने किया उर्फी जावेद को भी फेल, फिर झुककर दिखाने लगीं ये सब

Soundous Moufakir Bold Photos: कई रिएलिटी शोज में अपना परचम लहराने वाली हसीना साउंडूस इन दिनों 'खतरों के खिलाड़ी' में नजर आ रही हैं। साउंडूस मौफकीर वहां पर तो अपना जादू दिखा रही हैं, साथ ही सोशल मीडिया पर भी वो काफी ज्यादा आग लगा रही हैं।
साउंडूस का बोल्ड लुक
साउंडूस ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक बार फिर से सनसनी मचा दी है। उन्होंने अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं और इन तस्वीरों में उनका काफी ज्यादा बोल्ड अंदाज नजर रहा रहा है। साउंडूस ऑल डेनिम लुक में नजर आ रही हैं। उन्होंने जींस के साथ डेनिम जैकेट पहनी है और इस जैकेट को खुला छोड़ रखा है और अंदर कुछ भी नहीं पहना है। साउंडूस की ये फोटोज अब उनके फैंस के बीच गदर काट रही है।
नॉटी बलमा वीडियो सॉन्ग
साउंडूस मौफकीर का हाल ही में एक डांस वीडियो में नजर आई थीं। इस डांस वीडियो का नाम था 'नॉटी बलमा'। इस वीडियो में उनके साथ शरद मल्होत्रा भी नजर आए थे। एक्टर को 'बनूं मैं तेरी दुल्हन', 'कसम तेरे प्यार की', 'नागिन 5', 'मुस्कान' और 'विद्रोही' जैसे टेलीविजन शो के लिए जाना जाता है। उन्होंने 'पास बैठो ना', 'बेपनाह इश्क', 'दिल निसार हुआ', 'बारिशों' जैसे कई म्यूजिक वीडियोज में भी काम किया।
कौन हैं साउंडूस मौफकीर
साउंडूस मौफकीर ने दिल्ली के हामिद बार्कजी के साथ स्प्लिट्सविला 14 जीता था। इसके अलावा साउंडूस ने रोडीज में भी हिस्सा लिया था लेकिन वो जीत नहीं पाई थीं। आपकी जानकारी के लिए बता दें, साउंडूस मौफकीर मोरक्को की रहने वाली हैं और एक्ट्रेस बनने के लिए 2021 में भारत आई थीं। भारत आने के बाद साउंडूस मौफकीर ने रोडीज में हिस्सा लिया था, जिसके बाद उन्होंने स्प्लिट्सविला में हिस्सा लिया।


Click it and Unblock the Notifications