फिर टली केजीएफ 2 की रिलीज डेट, 16 जुलाई को अब नहीं रिलीज होगी फिल्म!

By Filmibeat Desk

कन्नड़ सुपरस्टार यश की फिल्म केजीएफ ने रिलीज होकर धमाका कर दिया था लेकिन इस दूसरे चैप्टर इंतजार सभी को काफी लंबे समय से थे। अब ये फिल्म बनकर पूरी तरह से तैयार है और इसके रिलीज को लेकर इंतजार है। बता दें कि यश की ये शानदार फिल्म इस 16 जुलाई को रिलीज होनी थी लेकिन अब शायद ऐसा ना हो पाए। मिल रही जानकारी के मुताबिक यश की ये फिल्म बताई हुई तारीख पर रिलीज नहीं हो पाएगी।

इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट की माने तो फिल्म 16 जुलाई को नहीं आएगी और अभी तक इसकी दूसरी रिलीज डेट का ऐलान भी नहीं हुआ है। देखना ये है कि ये फिल्म अब किस तारीख तक के लिए पोस्टपोन की जाती है।

kgf 2, केजीएफ 2

हालांकि अब फिल्म कब रिलीज होगी ये नहीं कहा जा सकता है। ना ही इसकी आधिकारिक जानकारी आई है। जानकारी के मुताबिक जब देश में भर के थिएटर्स 100 प्रतिशत अक्यूपेसी के साथ खुलेंगे तभी केजीएफ 2 रिलीज होगी।

फिल्म का बजट काफी ज्यादा है और ऐसे में इसको रिलीज करने का रिस्क शायद ही मेकर्स लेंगे। इस फिल्म से अक्सर किसी ना किसी तरह की खबरें सामने आती रहती हैं जो कि फैंस की धड़कनों को लगातार बढ़ा रही हैं।

हाल ही में पता चला था कि.. ये फिल्म काफी लंबी होने वाली हैं और फैंस काफी समय तक इसका मजा ले सकते हैं। फिल्म में रवीना टंडन और संजय दत्त की एंट्री हुई है।

Read more about: kgf 2 केजीएफ 2
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X