शाहरूख खान को खुली चुनौती.. ताव में कर दिया CLASH का एलान!
आजकल जिसे देखो.. वही शाहरुख खान से टक्कर लेता दिख रहा है। संजय लीला भंसाली से लेकर राकेश रोशन.. और अब अभिषेक कपूर। जी हां, 2018 की सबसे धमाकेदार टक्कर होगी 21 दिसंबर को.. जब आनंद एल राय के निर्देशन में बन रही शाहरुख खान की फिल्म.. और अभिषेक कपूर की केदारनाथ क्लैश होगी।
'अक्षय कुमार सुपरस्टार हैं.. इस फिल्म के लिए उनसे बेहतर और कोई नहीं....'
केदारनाथ से सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान डेब्यू कर रही हैं.. फिल्म में उनके साथ हैं सुशांत सिंह राजपूत। बहरहाल, क्लैश को लेकर कंफ्यूजन शुरु से था.. लेकिन कुछ ही दिनों पहले अभिषेक कपूर ने इसे कंफर्म किया है।

खास बात है कि फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा करने से पहले अभिषेक कपूर ने निर्माता से भी बात नहीं की। और ना ही सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान को इसकी खबर थी। सूत्रों की मानें तो निर्माता और शाहरुख की बात पहले ही हो चुकी थी.. कि फिल्म क्लैश नहीं होगी।
रिपोर्ट्स की मानें तो अभिषेक कपूर ने आनन फानन में ही रिलीज डेट की घोषणा कर दी.. क्योंकि खबरें चल रही थी कि फिल्म अपने शेड्यूल टाइम से पीछे चल रही है।
बहरहाल, यहां जानें 2018 में और किन फिल्मों में हो रही है क्लैश-


Click it and Unblock the Notifications