के के मेनन की तीसरी पत्नी!

Rukhsar
के के मेनन की तीसरी पत्नी, अरे आप नही जानते क्या इसके बारें में ? चलिए हम ही बता देते हैं उनकी तीसरी पत्नी का राज। नही-नही जैसा आप सोच रहें हैं ऐसा बिल्कुल भी नहीं है, यहाँ हम बात कर रहे हैं अभिनेत्री रुखसार के बारे में, जो आने वाली फ़िल्म ''बेनी एंड बबलू'' में के के मेनन की पत्नी की भूमिका अभिनीत कर रही हैं, इससे पहले भी वो दो फिल्मों में के के की पत्नी बन चुकी है और अब यह फ़िल्म उनकी तीसरी फ़िल्म होगी जिसमें वो दोनों पति-पत्नी की भूमिका में एक साथ नजर आयेगें।

रुखसार के के मेनन के बारें में कहती हैं कि,'' मैंने उनके साथ सरकार व स्टोनमैन दोनों ही फिल्मों में काम किया है, बहुत ही मजा आया उनके साथ काम करके, के के गज़ब के अभिनेता हैं उनके साथ काम करके दूसरे कलाकार का भी अभिनय अच्छा हो जाता है, फ़िल्म ''बेनी एंड बब्लू'' मेरी उनके साथ तीसरी फ़िल्म है। ''

रुखसार ने अमिताभ बच्चन, अतुल कुलकर्णी, राजपाल यादव व के के मेनन के साथ तो काम किया ही है, लेकिन अब वो अभिनेता इरफ़ान के साथ भी काम कर रही हैं फ़िल्म ''नॉक आउट'' में। फिल्मों के साथ-साथ रुखसार ऐड फिल्मों व टी वी धारावाहिकों में भी काम कर रही हैं, सोनी पर प्रसारित लोकप्रिय धारावाहिक ''भास्कर भारती'' में भी उन्होंने अभिनय किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X