एक्‍शन जैसा है डांस करना: के के मेनन

By Staff

फिल्म 'हनीमून ट्रैवल्स प्राइवेट लिमिटेड' में अपने अनोखे डांस से दर्शकों का मनमोहने वाले अभिनेता के के मेनन का कहना है कि उन्हें पहले से तय स्टेप्स पर डांस करने में परेशानी होती है और वह मनचाहे अंदाज में डांस करना पसंद करते हैं।

आगामी फिल्म 'द स्टोनमैन किलर्स' में चलती ट्रेन से कूदने का स्टंट करने वाले मेनन ने यह भी कहा कि उनके लिए स्टंट और डांस दोनों ही एक जैसे हैं।

मेनन ने बताया, "मुझे स्टंट करने में कोई दिक्कत नहीं होती है। मैं खेलों से जुड़ा रहा हूं और इसलिए मुझे स्टंट करने में कभी कोई परेशानी नहीं हुई लेकिन हां डांस करना मेरे लिए स्टंट के समान ही है।"

हनीमून.. में पहली बार डांस करने वाले मेनन ने कहा, "शम्मी कपूर जी की तरह अगर मुझे शरीर को ढीला छोड़ना हो तो मैं बेहतर डांस कर पाता हूं।" उन्होनें कहा कि व्यायाम की तरह निर्धारित स्टेप्स पर डांस करना उनके बस की बात नहीं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X