कैटरीना नही होगी सलमान की दुल्हन!
अगर ज्योतिष जर्नादन बाबा की भविष्यवाणी पर भरोसा किया जाए तो बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की शादी कैटरीना कैफ से नही होने जा रही है बल्कि किसी उत्तर भारतीय लड़की से होने जा रही है।
बाबा ने यह भी बताया कि सलमान की शादी 48 साल के हो जाने के बाद होगी। बाबा ने यह भविश्यवाणी सलमान के शो 10 का दम में आकर की। इस शो में कंगना रनाउत ने भी भाग लिया था।
जनार्दन बाबा ने सलमान के साथ कंगना के बारे में भी कई राज खोले। उन्होंने कहा कि कंगना खुद को 22 साल की बताती है, जबकि वे 23 साल की हो चुकी है। इसके साथ ही बाबा ने कहा कि कंगना 36 साल की उम्र तक फिल्म इंडस्ट्री में रहेंगी, लेकिन कभी भी नंबर 1 अभिनेत्री नही बन पाएंगी। अब बाबा की बातों में कितनी सच्चाई है यह तो आने वाला वक्त ही बताएंगा।
कंगना रनाउत कैटरीना कैफ बालीवुड सलमान खान bollywood janardan baba kangana ranaut katrina kaif salman khan


Click it and Unblock the Notifications