..................... Katrina will do an item number for her brother Arjun Kapoor | कैट अपने भाई के लिए करेंगी आयटम नंबर - Hindi Filmibeat

कैट अपने भाई अर्जुन के लिए करेंगी आयटम नंबर

Katrina Kaif
चर्चा है कि अब कैटरीना कैफ अपने राखी भाई अर्जुन कपूर की डेब्यू फिल्म 'इश्कजादे' में एक आइटम नंबर करेंगी वो भी बिना कुछ लिए। वैसे तो इन दिनों कैट खुद काफी बिजी हैं। वो शाहरुख खान के साथ यश चोपड़ा की फिल्म, सलमान खान के साथ 'एक था टाइगर' और आमिर खान के साथ 'धूम 3' में काम कर रही हैं। लेकिन फिर भी उन्होंने राखी का फर्ज निभाते हुए बोनी कपूर के बेटे अर्जुन कपूर की डेब्यू फिल्म में आइटम नंबर करने के लिए हामी भर दी है।

अर्जुन सलमान की छोटी बहन अर्पिता खान के साथ डेटिंग कर रहे थे। इसी दौरान उनकी पहचान कैट से हुई। तब से ब तक यह जान पहचान का सिलिसला जारी है। सूत्रों के अनुसार, इस एक्ट्रेस को जब भी हेल्प की जरूरत होती है तो वो अर्जुन को ही याद करती हैं।

बोनी कपूर और मोना कपूर के बेटे अर्जुन 'इश्कजादे' से अपने कैरियर की शुरुआत कर रहे हैं। ऐसे में, कैट खुद ही अपनी ओर से इस फिल्म में डांस नंबर करने का ऑफर दिया है। क्योंकि वह किसी भी तरह से 'इश्कजादे' का हिस्सा बनना चाहती थीं।

अब कैट की बात बॉलीवुड मे कोन टाल सकता है डायरेक्टर हबीब फैसल ने खुशी खुशी उनके लिए एक आयटम नंबर अरेंज कर दिया। हम तो यही कहेंगे वाह कैट बहन हो तो ऐसी। अर्जुन आप लकी हैं कि आपको कैट जैसी बहन मिली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X