..................... Katrina wanted back in Salman's life | कैटरीना सलमान के पास वापस आना चाहती है - Hindi Filmibeat

कैटरीना सलमान के पास वापस आना चाहती है

Katrina Salman
आज बॉलीवुड में कैटरीना की अपनी अलग ही पहचान है लेकिन फिर भी वो सलमान का साथ मिस करती है। लगता है सलमान की जगह उनकी लाइफ में कोई नहीं ले सकता, सलमान कैट के लिए बहुत ही खास है। वैसे आज कल ये जोड़ी एक था टाइगर की शूटिंग में व्यस्त चल रहे हैं।

सूत्रों की माने तो कैटरीना को सलमान का साथ काफी भा रहा है वो अपने काम को काफी एंजॉय भी कर रही हैं। इससे पहले दोनों की जोड़ी युवराज फिल्म में देखी गयी थी, लेकिन ये फिल्म कुछ खास ना कर पायी।

वैसे आज कल सलमान बॉक्सऑफिस में काफी धुम मचा रहे हैं, और कैटरीना की भी बॉलीवुड में काफी पुछ परख हो ही रही है, ऐसे में अब कैट सल्लू को इस बात के लिए मना रही हैं कि सलमान अपनी फिल्म पर्टनर के दूसरे भाग के बारे में सोचे।

वैसे भी आजकल सलमान दबंग, वांटेड, से लेकर तेरे नाम जैसी कई फिल्मों के सिक्वल में काम कर रहे हैं ऐसे में कैट भी यही सोच रही है कि पार्टनर का भी भाग दो पटरी पर लग जाए। वैसे कैट की इस सोच से तो लगता है कि कैट सलमान के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त बिताना चाहती है क्योंकि फिल्म एक था टाइगर के बाद फिर पता नहीं किस फिल्म में सलमान के साथ उनका नाम लिखा हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X