सल्लू-कैटरीना के संबंधों में खटास

दरअसल, शुरुआती संघर्ष के बाद कैटरीना के दिन अब बहुरे हैं। उनकी पिछली कई फिल्में न सिर्फ हिट रही हैं आने वाले दिनों में भी वे कई बड़े बैनर की फिल्मों में नजर आने वाली हैं। फिलहाल उनका और मीडिया का पूरा ध्यान सिंह इज़ किंग पर है।
बताया जा रहा था कि कैटरीना काफी समय से सल्लू की टोका-टाकी से चिढ़ी हुई थीं। वे कभी फिल्मों के चयन को लेकर तो कभी उनके सह-कलाकारों पर टिप्पणी करते थे। पिछले दिनों कैट के बर्थ-डे पर शाहरुख से झगड़कर सलमान ने उनके जख्मों पर और भी नमक छिड़क दिया।
जाहिर सी बात है कि कैटरीना कम से कम इस वक्त जब बॉलीवुड की बयार उनके पक्ष में बह रही है, सल्लू की खातिर अपने कैरियर से खिलवाड़ नहीं करना चाहेंगी। बताते हैं कि आजकल उन्होने सलमान से मिलना-जुलना बातचीत खत्म कर रखा है।


Click it and Unblock the Notifications