सलमान से शादी नहीं करेंगी कैटरीना
अपने जलवों से फिल्मी दुनिया में धमाल मचा रही बॉलिबुड ऐक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने आखिर बेचारे सलमान खान का दिल तोड़ ही दिया। खबरों की मानें तो कैटरीना ने सलमान का मैरिज प्रोपोज़ल रिजेक्ट कर दिया है। सुनने में यह भी आया है कि कैटरीना को सलमान और जर्मन सुपर मॉडल क्लाउडिया की बढ़ती नज़दीकियों से परेशानी है और इस कारण दोनों के रिश्ते में दरार आ गई है।
वैसे कारण जो भी हो लेकिन इतना तो तय है कि बॉलिवुड को लगातार हिट फिल्में दे रही कैटरीना सलमान से शादी करके अपने फिल्मी कैरियर पर विराम नहीं लगाना चाहतीं। कैटरीना यह अच्छी तरह जानती हैं कि बॉलिवुड में शादी करने का मतलब है फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कहना है।
ऐसे समय में जब कैटरीना की गिनती इंडस्ट्री की टॉप ऐक्ट्रेस में हो रही है और वह नंबर एक की दौड़ में भी शामिल है तो कैटरीना भला इतना बड़ा जोखिम कैसे उठा सकती है। बेचारे सलमान को लगता है अभी और इंतेजार करना पड़ेगा लेकिन शायद उनकी उम्र उन्हें ऐसा करने की इजाज़त न दे।


Click it and Unblock the Notifications