सलमान से नही बोल रही है कैटरीना
बालीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ ने सलमान खान से बोलना बंद कर दिया है।
पिछले छ सालों से चली आ रही इन दोनों की दोस्ती में अब दरार पड़ने शुरू हो गए है। कैटरीना को सलमान का उज्जड़ व्यवहार पसंद नही है।
जब कैट के जन्मदिन पर सलमान और शाहरूख की लड़ाई हुई थी उस वक्त भी कैट ने सलमान को मेजबान की तरह व्यवहार करने को कहा था लेकिन सलमान ने मना कर दिया था।
बाद में कैट ने सलमान को शाहरूख से माफी मांगने के लिए कहा लेकिन सलमान ने उसे भी अस्वीकार कर दिया। इसके अलावा सलमान के नाम लगातार कई हीरोइनों के साथ जुड़ते रहे है जिससे कैट को काफी परेशानी होती है।


Click it and Unblock the Notifications