रणबीर संग रात गुजारी सल्लू की कैट ने!

By Super

मुंबई। खबर पढ़कर शायद आप भी कुछ देर के लिए स्तब्ध रह जाएं। बॉलीवुड के दबंग हीरो सलमान खान की गर्लफ्रैंड कैटरीना कैफ हाल ही में रणबीर कपूर के बंगले में रात को 2 बजे रणबीर से मिलने गईं। अब वापस कितने बजे आईं इसकी खबर किसी को नहीं पर इस देर रात मुलाकात की वजह जो भी होगी जरुर बहुत ही खास होगी।

रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोन के बीच अफेयर की खबरें काफी समय से सुर्खियों का हिस्सा रही हैं और कुछ समय पहले कैटरीना को लेकर दोनों के बीच कुछ गलतफहमियां भी पैदा हुईं थीं। लेकिन उसके बाद ही रणबीर ने कहा कि वो और कैटरीना सिर्फ अच्छे दोस्त हैं और साथ ही कैटरीना ने कहा कि वो अभी भी सिंगल हैं। उस बात को तो बीते अरसा हो गया लेकिन इस नई गॉसिप के बारे में आखिर दोनों का क्या कहेंगे?

Katrina Kaif and Ranbir kapoor

पूरी खबर ये है कि शनिवार को रणबीर कपूर अपनी गर्ल दीपिका पादुकोन के साथ केटनव स्टुडियो में चल रही गैंग्स ऑफ वासेपुर 2 की प्राइवेट स्क्रीनिंग पर मौजूद थे। पॉपकॉर्न के साथ दोनों ने बहुत ही रोमांटिग पल बिताए। लेकिन कहानी में एक ट्विस्ट है। रणबीर का प्लान कुछ और भी था। सुबह के करीब 1:30 पर रणबीर कपूर ने केटनव स्टूडियो से अपने कृष्णा राज बंगले की ओर रुख किया। और फिर कुछ समय बाद करीब 2 बजे कैटरीना की कार भी रणबीर के बंगले के सामने आकर रुकी और जब वापस गई तब कैटरीना उसमें नहीं थीं।

अब सवाल ये उठता है कि कैट के टाईगर यानी की सलमान खान को क्या इस देर रात मुलाकात की खबर है? और क्या दीपिका पादुकोन अपने बॉयफ्रैंड रणबीर के कैटरीना संग देर रात रहने की वजह जानती हैं? आखिर क्या पक रहा है कैट और रणबीर के बीच? खैर इन सब सवालों का जवाब तो सिर्फ कैट और रणबीर ही दे सकते हैं। लेकिन इतना तो जरुर है कि सल्लू को जब ये पता चलेगा तो कुछ तो जरुर होगा। तो रणबीर संभल के बॉलीवुड के टाईगर से पंगा लेना मंहगा पड़ सकता है। वैसे भी दो नावों में पैर रखेंगे तो डूबने के पूरे चांसेस हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X