कैट, सलमान के बीच आए जॉन
सलमान खान आजकल अपनी गर्लफ्रेंड कैटरीना कैफ से काफी ख़फ़ा हैं। हाल ही में सलमान ने कैटरीना के मोबाईल में किसी का एसएमएस देखा और आग बबूला हो गए। खबरों के अनुसार ये एसएमएस जॉन अब्राहम के थे।
पिछले कुछ दिनों से सलमान और कैट के बीच दूरियां बढ़ती ही जा रही हैं और इस एसएमएस कांड ने आग में घी का काम किया है। गौरतलब है कि कैटरीना और जॉन 'न्यूयॉर्क" फिल्म में साथ काम कर रहे हैं और शूटिंग के दौरान दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गई है।
सब जानते हैं कि जॉन और सल्लू की पहले से ही नहीं बनती। इस पर सल्लू ने जब देखा कि कैट के मोबाइल में जॉन के कई एसएमएस हैं, तो उनका पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया।
इस मसले पर कैटरीना का कहना है कि 'न्यूयॉर्क" की शूटिंग के दौरान ही उनकी जॉन से जान-पहचान बढ़ी और तभी भेजे गए कुछ एसएमएस उनके मोबाइल में पड़े थे। शूटिंग के बाद से उनकी जॉन से कोई मुलाकात नहीं हुई है।


Click it and Unblock the Notifications