Fitoor:दो KHANS ने छोड़ी कैटरीना की फिल्म, अब भट्ट के साथ करेंगी रोमांस!
अगली फिल्म से अपने 9 साल के ब्रेक को तोड़ने वाले एक्टर राहुल भट्ट का इंडस्ट्री ने खुली बांहों से स्वागत किया है। और अब उन्हें मौका मिला है अभिषेक कपूर की अगली फिल्म फितूर में काम करने का।
राहुल भट्ट को हाल ही में अनुराग कश्यप की फिल्म 'अगली' में देखा गया था। लंबे समय से गायब राहुल को इस फिल्म में आलोचकों और दर्शकों ने काफी सराहा। अब उन्हें एक और बड़ा प्रोजेक्ट मिल गया है।
खबर है कि राहुल भट्ट को अभिषेक कपूर की 'फितूर में कास्ट किया गया है। यहीं नहीं उन्हें फिल्म में कैटरीना कैफ के अपोजिट कास्ट होने का मौका मिला है। वे कैट के साथ ऑन स्क्रीन रोमांस करते नजर आएंगे। वह फिल्म में बिलाल का किरदार निभा रहे हैं जो कि पाकिस्तान से है। 'फितूर' उनके, कैट और आदित्य रॉय कपूर के लव ट्रेंगल के बारे में है।
PICS: दीपिका, कैट, सोनम को दी तबू ने टक्कर!
राहुल के इस रोल के लिए पहले सैफ अली खान और फवाद खान को संपर्क किया गया था लेकिन दोनों ने ही इसे ठुकरा दिया था।


Click it and Unblock the Notifications
