रितिक के साथ काम नहीं करेंगी कैट
सही समझा आपने बिल्कुल ये डेट क्लैशेज का ही चक्कर है। वरना कैट भला रितिक को कैसे ना कह सकती थीं। वैसे भी सलमान से अलगाव के बाद कैट को अब इंडस्ट्री में फूँक-फूँक कर कदम रखना होगा। ऐसे में कैट को खुद ही अपनी जगह बनाने के लिए सही निर्णय लेने होंगे।
ये किस्सा कृष के सीक्वेल से जुड़ा है। रितिक ने कैट से कृष के लिए पूछा था पर अफसोस कैट के पास रितिक के लेए भी टाइम नहीं है। कैट ने इसकी वजह बतायी कि वह ये डेट्स करन जौहर की फिल्म दोस्ताना के सीक्वेल के लिए पहले ही दे चुकी हैं।
सुनने में आया है कि राकेश रोशन कैट के लिए इच्छुक थे। लेकिन कैट के ना करने के बाद लगता है ये मौका दीपिका की झोली में गिरने वाला है। क्योंकि उन्हे एक ऐसे नये चेहरे की तलाश है जो रितिक के साथ सूट करे।
कृष कैटरीना कैफ दोस्ताना बॉलीवुड रितिक रोशन सलमान खान सीक्वेल bollywood dostana hritik roshan katrina kaif krishh salman khan sequel


Click it and Unblock the Notifications