कैटरीना की साड़ी में उलझे प्रकाश झा

By Neha Nautiyal

Katrina Kaif
प्रकाश झा की आने वाली फिल्म राजनीति में कैटरीना कैफ एक महिला नेता की भूमिका में हैं। अब अगर नेता की भूमिका निभानी है तो कपड़े भी तो उसी हिसाब से पहनने पड़ेंगे।

फिल्म राजनीति के ट्रेलर में आपने कैटरीना को सादी साड़ियों में तो देखा ही होगा, जिसमें वो काफी जंच रहीं हैं। सुनने में आया है कि फिल्म के निर्देशक प्रकाश झा से कैटरीना साड़ियों के रंग को लेकर उलझ पड़ीं। दरअसल हुआ यूं प्रकाश झा ने पहले से ही कि कैटरीना के साडि़यों के रंग तय कर लिए थे। लेकिन ऐन वक्त पर कैटरीना को वो पसंद नहीं आए।

उन्हें प्रकाश की पसंद कुछ हल्की लग रही थी औऱ कैटरीना अड़ गईं कि उन्हें सादी मगर गहरे रंग की साड़ियां पहनने दी जाएं। उन्हें सबसे ज्यादा ऐतराज सफेद रंग से था। लेकिन कहानी की मागं के हिसाब से ये रंग चुने गए थे इसिलए प्रकाश भी अपनी बात पर अड़े रहे औऱ कैटरीना को समझाने पर वो भी मान गईं।

इस बाबत प्रकाश झा ने बताया, 'ऐसा कोई वाद-विवाद नहीं था, बल्कि बेहद स्वस्थ माहौल में कैटरीना से बात हुई। वह बेहद समझदार हैं और समझाने पर मान गईं।" वाकई बेहद प्रोफेशनल औऱ समझदार हैं कैटरीना। उल्लेखनीय है कि राजनीति में कैटरीना कैफ का किरदार कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से प्रेरित बताया जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X