रेव पार्टी से बाहर निकली कैट

कैट को स्कारलेट का रोल सौंपा गया था। स्कारलेट की भारत यात्रा के दौरान गोवा में हत्या कर दी गयी थी, जिसकी जांच अभी चल रही है।
कैट इस विवादास्पद कहानी में काम करने के लिए तैयार नही हुयी और उन्होने फिल्म से अलविदा कह दिया। कैट का कहना है अभी हत्या की कोई पुख्ता जांच नही हो पाई है।
इस हिसाब से फिल्म की पटकथा को सही रूप में पेश नही किया जा सकता है इसलिए फिल्म में काम नही किया सकता है। फिल्म की कहानी में युवा वर्ग में बढते सेक्स और ड्रग्स की प्रवृत्ति को केन्द्र बनाया गया है।
फिल्म के निर्देशक ने फिल्म की पटकथा को स्कारलेट की मां के पास भेजा है ताकि उनसे मंजूरी मिल जाए। गौरतलब हो कि इस विषय पर कई निर्माता निर्देशक फिल्म बनाना चाहते है।


Click it and Unblock the Notifications