करीब आये कैटरीना-रणबीर!

ranbir-katrina
बॉलीवुड क्वीन कैटरीना कैफ और चाकलेटी स्टार रणबीर कपूर को आज कल काफी साथ-साथ देखा जा रहा है। दोनों काफी वक्त साथ-साथ बिताते हैं। अभी हाल ही में कैट ने ये बयान दिया था कि वो अकेली हैं तो वहीं रणबीर भी दीपिका के बिना काफी अकेले है। ऐसे में दो चोट खाये इंसान आपस में अपना दर्द बांट रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, रणवीर और कैटरीना को जुलाई में दिल्ली के एक पांच सितारा होटल में देखा गया। उस समय रणवीर इम्तियाज अली की 'रॉक स्टार" की शूटिंग कर रहे थे। जब रणवीर की शूटिंग खत्म हो गयी तो इन दोनों ने होटल में साथ डिनर किया था।

देखें : रणबीर को पागलपन पसंद

होटल के एक स्टाफ कर्मचारी ने बताया- हमने उन्हें वीवीआईपी की तरह ट्रीट किया। कैट को व्हाइट ऑमलेट पसंद है, जबकि रणवीर की चीज पसंद है। इन दोनों को इससे पहले लंदन में एक साथ देखा गया था। वहां कैट एक फिल्म की शूटिंग कर रही थीं और रणवीर किसी एड की शूटिंग में बिजी थे। अगले साल ये दोनों अमेरिका के 16 शहरों का दौरा भी करने वाले हैं। यह दौरा रणवीर के पिता ऋषि कपूर ऑर्गनाइज कर रहे हैं। इसमें रणवीर और कैटरीना के अलावा बॉलीवुड की दूसरी कई हस्तियां भी शामिल होंगी। फिलहाल ये कहा जा सकता है कि रणबीर-कैट की दोस्ती गहराती जा रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X