चोरी-छुपे लंदन में छुट्टियां मना रहे हैं कैट-रणबीर!
कहते है इश्क और मुश्क छुपाये नहीं छुपते हैं। और शायद यही हो रहा है कैटरीना और रणबीर के साथ, तभी तो लाख ना-नुकुर के बाद भी रणबीर-कैटरीना एक साथ पकड़ ही में आ जा ते हैं। खबर है कि दोनों कलाकार इन दिनों लंदन में हैं वो भी एक साथ। दोनों को एक साथ डेटिंग करते देखा गया है। खबर है कि कैट पिछले हफ्ते जोया अख्तर की फिल्म जिंदगी न मिलेगी दोबारा की शूटिंग के लिए स्पेन में थीं। लेकिन वह अपनी मां और बहनों के साथ वक्त बिताने के लिए 25 जुलाई को लंदन पहुंच गईं।
देखें : जिंदगी न मिलेगी दोबारा की तस्वीरें
कैट रविवार को लंदन पहुंची थीं, जबकि रणबीर एक विज्ञापन की शूटिंग के लिए वहीं थे। बस फिर क्या था दोनों ने काफी लम्हा साथ बिताया लेकिन दोनों ही इन बातों से इंकार करते नजर आयें। अब आप ही बताये कि अगर दोनों के बीच में कुछ नहीं है तो फिर दोनों इस बात को छुपा क्यों रहे हैं। इससे साबित होता है कि वाकई में दाल में कुछ काला है।


Click it and Unblock the Notifications