रणबीर-कैटरीना की हैट्रिक
राजनीति और अजब प्रेम की गजब कहानी से हिट हुई रणबीर-कैट की जोड़ी ने हर किसी को अपना मुरीद बना लिया है तभी तो दर्शक से लेकर निर्देशक तक सबी इन्हें दोबारा पर्दे पर देखने की जुगत में हैं। अब यह जोड़ी तीसरी बार साथ नजर आनेवाली है। जी हां, राजकुमार संतोषी फिल्म 'अजब प्रेम की गजब कहानी" के बाद एक बार फिर इन्हें अपनी फिल्म में लेने वाले हैं। हालांकि फिल्म का शीर्षक अभी तय नहीं हुआ है, लेकिन फिल्म के कलाकार तय हो गए हैं।
देखें : बहुत ज्यादा काम कर रहीं हैं कैटरीना
राजकुमार संतोषी की पिछली कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर चुकी थीं, लेकिन एक अरसे बाद फिल्म 'अजब प्रेम की गजब कहानी" ने राजकुमार संतोषी को एक बार फिर कामयाबी का स्वाद चखाया।और इसी लिए संतोषी इस जोड़ी को दुबारा लेना चाहते हैं। हो सकता है कि रणबीर और कैटरीना एक बार फिर उनके लिए भाग्यशाली साबित हों। तो चलिए आप एक बार फिर रणबीर-कैटरीना की कशिश को महसूस करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications