कौन बनेगी मधुर की हिरोइन ऐश्वर्या या कैटरीना?
मधुर भंडारकर की नई फिल्म में हिरोइन बनने को लेकर ऐश्वर्या राय और कैटरीना कैफ में जंग तेज हो गई है। भंडारकर की 'हिरोइन' नाम की ये फिल्म हॉलीवुड की बोल्ड ब्यूटी मर्लिन मुनरो की जिंदगी पर आधारित है।
वैसे इस रोल के लिए मधुर की पहली पसंद करीना कपूर थी। मगर करीना ने फिल्म में काम करने से मना कर दिया क्योंकि फिल्म में कुछ इंटिमेट सीन्स को लेकर करीना सहज नहीं थी। साथ ही ये भी सुनने में आया कि करीना को लग रहा था फिल्म की कहानी उनकी जिंदगी से मिलती जुलती है इसलिए उन्होंने फिल्म करने से इंकार कर दिया।
अब भंडारकर इस कश्मकश में उलझे हैं मर्लिन मुनरो के जीवन पर आधारित इस रोल के लिए ऐश्वर्या को लिया जाए या कैटरीना कैफ को। मधुर फिल्म में ऐश्वर्या को लेना चाहते हैं जबकि निर्माता कैटरीना को और इसी वजह से इस रोल के लिए सलमान की पूर्व प्रेमिकाओं में जंग शुरु हो गई है। अगर ऐश्वर्या इस रोल को करने के लिए बेताब हैं तो कैटरीना ने भी ये रोल पाने के लिए जमीं-आसमां एक कर दिया है।
अब देखना ये है कि आखिर मधुर की फिल्म में इन दोनों में से कौन हिरोईन बनती है। वैसे आप मर्लिन मुनरो के किरदार में किसे देखना पसंद करेंगे ऐश्वर्या या कैटरीना? अपनी राय और टिप्पणी नीचे बने कमेंट बॉक्स में लिखे।


Click it and Unblock the Notifications