'राजनीति' में अपने काम से खुश नहीं कैटरीना

By Neha Nautiyal

Katrina Kaif
फिलहाल कैटरीना कैफ बॉलीवुड की सबसे सफल और मंहगी अभिनेत्रियों में से एक हैं। उनके साथ हर कोई काम करना चाहता है। उनके पास कई अच्छे निर्देशकों की फिल्में हैं लेकिन कैटरीना उन लोगों में शुमार नहीं हैं कामयाबी का नशा जिनके सिर चढ़ कर बोलने लगता है।

पढ़ें: रणबीर की भाभी कैटरीना कैफ?

कैटरीना हर फिल्म में पहले से खुद को बेहतर साबित करने की कोशिश करती हैं। प्रकाश झा की बहु-प्रतीक्षित फिल्म 'राजनीति' में काफी मेहनत करने के बाद भी वो अपने काम से खुश नहीं थीं इसलिए उन्होंने एक बार इस फिल्म की डबिंग पूरी हो जाने के बाद दोबारा फिल्म के लिए डबिंग की। ये खुलासा खुद प्रकाश झा ने किया, उन्होंने बताया कि कैटरीना ने फोन करके कहा कि वो एक बार फिर से 'राजनीति' के लिए डबिंग करना चाहती हैं क्योंकि पहले की गई डबिंग से वो संतुष्ट नहीं हैं।

वैसे कैटरीना को पिछले हफ्ते अपने दादाजी के 90वें जन्मदिन के लिए लंदन पहुंचना था। मगर आईलैंड में ज्वालामुखी से उड़ रही राख के कारण वो यूरोप की फ्लाइट नहीं ले सकीं। ऐसे वक्त में पार्टी करने और घऱ पर वक्त गुजारने के बजाय कैटरीना ने खाली वक्त का सही इस्तेमाल करके जाहिर कर दिया कि वो अपने काम के लिए कितनी डेडिकेटेड हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X