कैट ने सलमान को मना किया!

By Staff

Kat says ‘No’ to Salman
बालीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ ने सलमान के कहने पर रोहित शेट्टी की आगामी फिल्‍म में काम करने के लिए हां कहा था लेकिन अपनी व्‍यस्‍तता के चलते कैट अपना वादा निभा नही पा रही है और अब फिल्‍म में काम करने से मना कर दिया है।

मुम्‍बई की एक पत्रिका में खबर छपी थी कि कैटरीना कैफ ने निर्देशक रोहित शेट्टी की अगली फिल्‍म में काम करने के लिए हां कह दिया है जिसका निर्माण अजय देवगन की कम्‍पनी द्धारा किया जाएगा।

रोहित शेट्टी कामेडी फिल्‍में बनाने के लिए जाने जाते है उनकी फिल्‍मों में गोलमाज, सण्‍डे, गोलमाल रिटर्न है। उनकी अगली फिल्‍म भी कामेडी पर ही होगी।

अजय देवगन चाहते थे कि सलमान और कैटरीना की हॉट जोड़ी को फिल्‍म में लिया जाए। सलमान ने कैट से काम करने के लिए कहा। पहले तो कैट ने हामी भरी लेकिन उनकी व्‍यस्‍तता के चलते अब समय नही मिल पा रहा है इसलिए कैट ने मना कर दिया है।

कैटरीना के प्रवक्‍ता ने बताया कि कैट के पास इस समय बहुत सारे काम है इसलिए वे चाहकर भी इस फिल्‍म का हिस्‍सा नही बन पाएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X