कैट की पसंद 'वीर' नहीं 'रनबीर'
बॉलीवुड बार्बी गर्ल कैटरीना कैफ के सलमान से ताल्लुकात लगभग खात्मे पर हैं। ऐसे में कैट को कोई तो खास चाहिए जो उनके उठने से लेकर गिरने तक में साथ हो। यकीनन ये वही हो सकता है जो कैट के एहसानों तलों दब जाए। तो कैट ने रनबीर कपूर को अपने एहसानों तले दबाने का मन बना लिया है। इसीलिए कैट सेक्सी गाई रनबीर की अपनी फिल्मों में सिफारिश करने में लगी हैं।
बॉलीवुड में जमे रहने के लिए कैटरीना कैफ ने अब तक सलमान की बैसाखी थाम रखी थी। लेकिन कैट अब सल्लू को भी ये क्लियर कर चुकी हैं कि इन फ्यूचर सल्लू मियाँ के साथ सैटिल होने का उनका कोई प्लान नहीं है। तब से सलमान खान वीर बनने, बनाने में बिजी हो गये हैं। अब कैट को नया साथ तो चाहिए ही, ऐसे में सेक्सी रनबीर से बेहतर कैट के लिए कौन होगा। रनबीर अभी-अभी दीपिका पादूकोण से अलग हुए हैं। उन्हे भी ब्रेकअप से उबरने के लिए किसी का साथ तो चाहिए ही होगा। शायद यही सोच कर कैट रनबीर की ओर बढ़ रही हैं।
अजब प्रेम की गजब कहानी के सेट से रनबीर के करीब आयीं कैट अब अपने और रनबीर की बची-खुची दूरियों को भी हटा देना चाहती हैं। पर दिक्कत ये है कि कैट करियर में बुरी तरह बिजी हैं। इसलिए दोस्ती निभाने और बढ़ाने के लिए सेय से बेहतर दूसरी जगह कौन सी होगी। है ना एक तीर से दो शिकार, काम के साथ ही इजहार और इकरार।


Click it and Unblock the Notifications