कैटरीना बनी सबसे महंगी आइटम गर्ल

फिल्म इंडस्ट्री के अंदरखाने की चर्चाओं पर गौर करें तो सुनने में आ रहा है कि क्योंकि कैटरीना की पिछली ज्यादातर फिल्में अच्छी गई हैं, लिहाजा वे इस पोजीशन में पहुंच चुकी हैं कि अपनी मनचाही कीमत मांग सकती हैं. उल्लेखनीय है कि श्री अष्टविनायक की फिल्म ब्लू का बजट करीब 100 करोड़ का है.
दिलचस्प है कि जब इस फिल्म में आइटम सांग का आफर कैटरीना के पास गया तो उन्होंने उसे इसलिए ठुकरा दिया क्योंकि वे अपने ऊपर आइटम गर्ल का ठप्पा नहीं लगाना चाहती थीं. मगर जब निर्माताओं ने उन्हें इस बात के लिए आश्वस्त किया कि आइटम सांग के साथ ही कुछ दृश्य भी उनके खाते में आएंगे तो कैटरीना ने स्वीकार लिया.
कैटरीना ने बतायाः मैं इस फिल्म में कुछ अलग किस्म का काम कर रही हूं. आप इसे आइटम नंबर नहीं कह सकते... मैंने इस फिल्म के लिए दस दिन निकाले थे. उन्हें सात दिन गाने के पिक्चराइजेशन के लिए चाहिए थे और बाकी के तीन दिन दूसरी शूटिंग के लिए.
खबर तो यह भी है कि ब्लू के तुरंत बाद कैटरीना को बालाजी टेलीफिल्म की नई फिल्म सी कंपनी में भी आइटम सांग के लिए आफर मिला. मगर उन्होंने इसके लिए मना कर दिया.
वाह कैटरीना! एक ही आइटम सांग में सबको पीछे छोड़ दिया...


Click it and Unblock the Notifications