कैट के लिए जरूरी नहीं हैं ब्रैंड
कैटरीना कैफ शॉपिंग के मामले में काफी सोच कर पैसा खर्च करती हैं। उनका कहना है कि वह ब्रैंड के पीछे नहीं भागती। अपनी चीजों की दीवानी कैटरीना का सोचना है कि कई बार सस्ती चीजें भी काफी अच्छी होती हैं। वह कहती हैं कि मुझे नहीं लगता कि ये कहीं से भी खराब आदत है। बल्कि मुझे अपनी इस आदत से प्यार है।
नक्षत्र ज्वैलरी सहित कई डिजाइनर ब्रैंड की ब्रैंड एम्बैसडर कैट हर मामले में स्मार्ट हैं। दूसरी ऐक्ट्रेसेज की तरह डिजाइनर कप ड़ों, एसेसरीज और ज्वैलरी कैट को लुभाती तो हैं। लेकिन खरीदते समय कैट इस बात का पूरा ध्यान रखती हैं कि उन चीजों के प्राइस रीजनेबल हों।
बॉलीवुड की सबसे सेक्सी और ग्लैमरस ऐक्ट्रेस कैट का फैशन स्टेटमेंट इतना सादा और किफायती है कि उनकी तारीफ करने का जी चाहता है। अब समझ में आ रहा है कि कैट सिर्फ ब्यूटी नहीं हैं बल्कि ब्यूट विद ब्रेन हैं कैट।


Click it and Unblock the Notifications